भारत

धोखाधड़ी का मामला: मरे हुए व्यक्ति के फर्जी दस्तावेज तैयार करके लोन लिया, फिर...

jantaserishta.com
16 July 2022 9:46 AM IST
धोखाधड़ी का मामला: मरे हुए व्यक्ति के फर्जी दस्तावेज तैयार करके लोन लिया, फिर...
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

बड़वानी: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मृत व्यक्ति के फर्जी दस्तावेज तैयार कर तेरह लाख रुपये से अधिक का लोन निकालवा लिया गया। मामले में जिले की सेंधवा शहर थाना पुलिस ने मामले में शुक्रवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

सेंधवा शहर थाने के प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि खरगोन जिले के सेगाव थाना क्षेत्र के जूनी कचेरी निवासी दो भाइयों संजय और आशीष तिवारी की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए दीपक सोहनी निवासी रस गांव थाना ऊन जिला खरगोन को गिरफ्तार किया गया। दीपक पर आरोप है कि उसने शिकायतकर्ता भाइयों के मृत पिता रमेश चंद्र तिवारी की लोन बुक व अन्य दस्तावेज फर्जी तरीके से बना कर इंडसइंड बैंक से 13 लाख 30 हजार रुपये का लोन ले लिया।
यादव ने बताया कि इस लोन के बारे में तिवारी के घरवालों को कुछ भी नहीं पता चला। कुछ दिनों तक आरोपी ने लोन की किश्तें भी जमा कीं। लेकिन बाद में किश्ते पेंडिंग होने पर शिकायतकर्ताओं को बैंक से नोटिस आया। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को विधिवत सूचना दी। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story