एक्ट्रेस अमीषा पटेल के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज, फिल्ममेकर का पैसा वापस ना करने का आरोप

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल मुश्किलों में पड़ गई हैं. अमीषा और उनके बिजनेस पार्टनर कुणाल गूमर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ था. खबर है कि इस मामले में दोनों के खिलाफ वारंट भी निकला था, जिसके बाद मामला हाई कोर्ट पहुंचा. बताया जा रहा है कि एक फिल्म के प्रमोशन और पब्लिसिटी के लिए दोनों ने रांची के रहने वाले फिल्ममेकर अजय कुमार सिंह से 2.5 करोड़ रुपये लिए थे. फिल्म के पूरा होने के बाद उन्हें ब्याज समेत पैसे वापस करने थे. लेकिन 2013 में शुरू हुई यह फिल्म पूरी नहीं हो पा रही थी. लिहाजा अजय सिंह ने अपने पैसे वापस मांगे तो अमीषा और उनके पार्टनर पैसे देने में आना-कानी करने लगे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





