भारत

जम्मू-कश्मीर को लेकर फिर सुगबुगाहट तेज: सुरक्षा हालात को लेकर MHA में बड़ी बैठक, गृह सचिव अजय भल्ला व NSA डोभाल मीटिंग में मौजूद

jantaserishta.com
18 Jun 2021 5:33 PM IST
जम्मू-कश्मीर को लेकर फिर सुगबुगाहट तेज: सुरक्षा हालात को लेकर MHA में बड़ी बैठक, गृह सचिव अजय भल्ला व NSA डोभाल मीटिंग में मौजूद
x

जम्मू-कश्मीर को लेकर गृह मंत्रालय में आज शुक्रवार को उच्च स्तरीय बैठक हो रही है. विकास से जुड़ी परियोजनाओं पर गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें J-K के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा शामिल हुए. इसके बाद सुरक्षा हालात को लेकर बड़ी बैठक हो रही है जिसमें NSA अजित डोभाल भी बैठक में मौजूद हैं.

गृह मंत्रालय में आज दूसरी उच्च स्तरीय बैठक में जम्मू-कश्मीर के सुरक्षा हालात को लेकर बड़ी बैठक हो रही है. बैठक में गृह सचिव अजय भल्ला और NSA अजित डोभाल भी मौजूद हैं.
इनके अलावा जम्मू-कश्मीर के DGP दिलबाग सिंह, IB प्रमुख अरविंद कुमार, RAW प्रमुख सामंत गोयल भी बैठक में मौजूद हैं. CRPF के महानिदेशक कुलदीप सिंह भी बैठक में मौजूद हैं.
सूत्रों का कहना है कि गृह मंत्रालय में उच्च स्तरीय बैठक में जम्मू-कश्मीर में विकास परियोजनाओं की समीक्षा होगी, नए प्रोजेक्ट को लेकर रूपरेखा तय होगी. साथ ही कोरोना महामारी से निपटने को लेकर आगे क्या काम करना है उस पर भी चर्चा होगी.
इस बैठक में केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला समेत गृह मंत्रालय के कई आला अधिकारी मौजूद हैं. जम्मू-कश्मीर के सुरक्षा हालात को लेकर बैठक में चर्चा संभव है.
देश के अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की तरह जम्मू-कश्मीर में भी कोरोना वायरस के नए मामलों में कमी आई है, ऐसे में अमरनाथ यात्रा को लेकर लिए जाने वाले फैसले पर हर किसी की नजर है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story