भारत

लोकसभा चुनाव का चौथा चरण: शाम 5 बजे तक 62% से ज्यादा मतदान

jantaserishta.com
13 May 2024 5:58 PM IST
लोकसभा चुनाव का चौथा चरण: शाम 5 बजे तक 62% से ज्यादा मतदान
x
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत देश के 10 राज्यों एवं संघ शासित प्रदेशों की 96 लोकसभा सीटों पर हो रहे मतदान में शाम 5 बजे तक 62 प्रतिशत से ज्यादा (62.31 प्रतिशत) मतदान हो चुका है।
मतदान के राज्यवार आंकड़ों की बात करें तो, शाम 5 बजे तक सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 75.66 प्रतिशत मतदाता वोट कर चुके हैं। वहीं, आंध्र प्रदेश में 68.04 प्रतिशत और मध्य प्रदेश में 68.01 प्रतिशत मतदाता शाम 5 बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं।
अन्य राज्यों के मतदान प्रतिशत की बात करें तो, शाम 5 बजे तक झारखंड में 63.14, ओडिशा में 62.96, तेलंगाना में 61.16, उत्तर प्रदेश में 56.35, बिहार में 54.14, महाराष्ट्र में 52.49 और जम्मू कश्मीर में 35.75 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story