भारत
लोकसभा चुनाव का चौथा चरण: 3 बजे तक 52.60 प्रतिशत मतदान
jantaserishta.com
13 May 2024 4:08 PM IST

x
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत देश के 10 राज्यों एवं संघ शासित प्रदेशों की 96 लोकसभा सीटों पर हो रहे मतदान में 3 बजे तक 52.60 प्रतिशत मतदान हो चुका है। मतदान के राज्यवार आंकड़ों की बात करें तो 3 बजे तक सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 66.05 प्रतिशत मतदाता वोट कर चुके हैं।
वहीं, इस रेस में मध्य प्रदेश के मतदाता दूसरे स्थान पर हैं, जहां 3 बजे तक 59.63 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है। अन्य राज्यों के मतदान प्रतिशत की बात करें तो 3 बजे तक झारखंड में 56.42, आंध्र प्रदेश में 55.49, तेलंगाना में 52.34, ओडिशा में 52.91, उत्तर प्रदेश में 48.41, बिहार में 45.23, महाराष्ट्र में 42.35 प्रतिशत और जम्मू कश्मीर में 29.93 प्रतिशत मतदाता वोटिंग कर चुके हैं।
Tagsलोकसभा चुनावलोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनाव चौथा चरणLok Sabha ElectionsLok Sabha Elections 2024Lok Sabha Elections Fourth Phase
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





