भारत

Bhojshala ASI Survey: भोजशाला में सर्वे का चौथा दिन, मुस्लिम पक्ष ने उठाए सवाल

jantaserishta.com
25 March 2024 2:41 PM IST
Bhojshala ASI Survey: भोजशाला में सर्वे का चौथा दिन, मुस्लिम पक्ष ने उठाए सवाल
x
धार: मध्य प्रदेश के धार जिले की भोजशाला में सरस्वती मंदिर था या मस्जिद, इसका पता लगाने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की टीम चौथे दिन भी अपने अभियान में जुटी है।
मुस्लिम समाज के प्रतिनिधि ने सर्वे करने वाली टीम में एक ही वर्ग के लोगों के होने पर आपत्ति दर्ज कराई है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ के आदेश पर एएसआई ने शुक्रवार को भोजशाला में सर्वे शुरू कर दिया था। सोमवार को सर्वे का चौथा दिन है। होली का पर्व होने के बावजूद सर्वे करने वाली टीम सुबह आठ बजे भोजशाला पहुंच गई। टीम ने एक स्तंभ का परीक्षण किया और कागज पर उसकी आकृति भी बनाई। मुस्लिम और हिंदू पक्ष के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में यह सर्वे कार्य चल रहा है। मुस्लिम समाज के एक प्रतिनिधि ने आरोप लगाया है कि सर्वे के लिए जो टीम आई हुई हैं उसमें एक ही वर्ग (कम्युनिटी) के लोगों को रखा गया है, जबकि इसमें दोनों कम्युनिटी के लोग होने चाहिए।
ज्ञात हो कि भोजशाला में मंदिर और मस्जिद को लेकर वर्षों से विवाद चल रहा है। भोजशाला एएसआई के अधीन संरक्षित स्मारक है। यहां साल 2003 में ऐसी व्यवस्था की गई जिसके तहत शुक्रवार को नमाज होती है और मंगलवार को पूजा।
वही आमजन एक रुपये का टिकट लेकर भोजशाला में प्रवेश करते हैं। भोजशाला में सरस्वती मंदिर होने का दावा करते हुए हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस ने एक याचिका हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ में दायर की थी।
कोर्ट ने एएसआई को पांच सदस्यीय समिति गठित करने के आदेश दिया था। भोजशाला में उत्तर प्रदेश की ज्ञानवापी की तरह एएसआई सर्वे करने जा रहा है। भोजशाला के सर्वे शुरू होने पर मौके पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भी पुलिस बल सतर्क है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story