भारत

Fourlane: फोरलेन का काम, जाम ही जाम

Shantanu Roy
6 Jun 2024 9:36 AM GMT
Fourlane: फोरलेन का काम, जाम ही जाम
x
Jwali: जवाली। अगर आप कांगड़ा से पठानकोट जा रहे हैं या पठानकोट Pathankot से कांगड़ा या मंडी आ रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए ही है। पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे इन दिनों वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। फोरलेन निर्माण के चलते कहीं भूस्खलन से मार्ग बंद हो जाता है, तो कहीं भारी भरकम चट्टानें गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो जाता है। उपमंडल जवाली के अधीन पड़ते त्रिलोकपुर में भी फोरलेन निर्माण के चलते पहाड़ी से पानी का रिसाब हो रहा है, जिस कारण मार्ग दलदल व कीचडऩुमा बना हुआ है। मार्ग पर दलदल व कीचड़ होने के कारण वाहनों का जाम लगना आम बात हो गई है। छोटे-छोटे चौपहिया वाहन तो कीचड़ में फंस भी जाते हैं तथा दोपहिया वाहन स्किड हो जाते हैं।

फोरलेन निर्माण में जुटी कंपनी की मशीनरी तथा दलदल मार्ग होने के चलते इस नेशनल हाइवे से एक-एक वाहन सरकते-सरकते गुजर रहा है। कडक़ती गर्मी में वाहन चालक जाम में फंस कर परेशान हो रहे हैं। जाम में फंसकर वाहन चालक व सवारियां पसीने से पसीज जा रही हैं। लंबे रूट की सरकारी व निजी बसें जाम में फंस जाने से लेट हो रही हैं। बसों व अन्य दोपहिया-चौपहिया वाहनों में बैठे लोग जब जाम में फंसते हैं तो प्रशासन को कोसते हैं। पर्यटक भी जाम में फंसने के कारण परेशान हो रहे हैं। कुछ एक वाहन तो वाया सोलदा होकर गुजर रहे हैं, लेकिन इस सिंगल मार्ग पर क्रॉस के लिए कहीं पर्याप्त जगह न मिलने से घंटों जाम लग जाता है। इस मार्ग से भारी-भरकम वाहनों का गुजरना मुश्किल है। जो जाम में फंसे वाहनों के हर तरफ हॉर्न ही हॉर्न सुनाई पड़ते हैं। बुद्धिजीवियों ने कहा कि इस मार्ग पर फोरलेन कार्य में तेजी लाई जाए ताकि वाहन चालकों सहित आवागमन करने वालों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
Next Story