
x
अवैध डंप
Medininagar मेदिनीनगर। झारखंड के मेदिनीनगर शहर में रविवार को एक घर में रखे एलपीजी सिलेंडरों में विस्फोट होने से चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और आसपास के क्षेत्र को एहतियातन सील कर दिया गया है।
बताया गया कि शहर के बैरिया चौक के पास स्थित एक घर में रखे एलपीजी सिलेंडर में तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के लोग घबरा कर घरों से बाहर निकल आए। विस्फोट की चपेट में आकर चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान पलामू जिले के पांडू निवासी धर्मेंद्र सिंह, मुकेश कुमार, विक्रम सिंह और आलोक कुमार के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि सभी युवक किसी काम से उस घर में मौजूद थे, तभी अचानक सिलेंडर में विस्फोट हो गया और वे इसकी चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक, जिस घर में यह हादसा हुआ, वहां बड़ी संख्या में एलपीजी सिलेंडर रखे हुए थे। आशंका जताई जा रही है कि घर में अवैध रूप से गैस सिलेंडरों का डंप बनाया गया था।
बताया जाता है कि पांडू क्षेत्र में संचालित एक गैस एजेंसी के मालिक का यह घर है, जहां सिलेंडरों को जमा कर रखा गया था। विस्फोट की सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने में जुटे रहे, जबकि पुलिस ने एहतियातन आसपास के इलाके को घेर लिया। घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन भी चलाया गया, क्योंकि शुरुआती आशंका जताई जा रही थी कि घर के अंदर और लोग भी फंसे हो सकते हैं।
टाउन थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सिलेंडर ब्लास्ट में चार लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में यहां गैस एजेंसी का डंप होने की बात सामने आई है। अधिकारियों के अनुसार घटना के कारणों की जांच की जा रही है और अवैध रूप से सिलेंडर भंडारण की आशंका के मद्देनजर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Tagsमेदिनीनगरएलपीजी सिलेंडर ब्लास्टपलामूगैस सिलेंडर विस्फोटझारखंड हादसाटाउन थानाअग्निशमन विभागजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





