
x
Ranchi रांची: पॉक्सो स्पेशल कोर्ट ने नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में उसके प्रेमी सहित चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने इन सभी को 20 नवंबर को दोषी करार दिया था। सोमवार को सजा के बिंदु पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुनाया। जिन दोषियों को सजा सुनाई गई है, उनमें दीपक कुमार, नितेश कुमार, बंटी तिर्की और गोपाल कोइरी शामिल हैं। एक अन्य आरोपी नाबालिग है, जिसका मामला बाल न्यायालय में चल रहा है।
अभियोजन पक्ष के अनुसार, पीड़िता और मुख्य आरोपी दीपक कुमार एक-दूसरे को पहले से जानते थे। 2 अक्टूबर 2023 को दीपक ने उसे मिलने के लिए धुर्वा डैम बुलाया और वहां से खूंटी रोड स्थित डियर पार्क ले गया। अभियोजन के अनुसार, उसी दौरान दीपक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद उसने अपने अन्य दोस्तों नितेश, बंटी, गोपाल एवं एक अन्य को वहां बुलाया। सभी ने मिलकर उसे रांची से लगभग 40 किलोमीटर दूर स्थित दशम फॉल ले जाने का दबाव बनाया। वहां सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने बताया कि पूरे घटनाक्रम के दौरान वह भयभीत थी और विरोध करने पर आरोपियों ने उसे धमकाया। अगले दिन 3 अक्टूबर को दीपक उसे धुर्वा डैम के पास छोड़कर फरार हो गया। घर पहुंचने के बाद पीड़िता ने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद धुर्वा-हटिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी बालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। पुलिस की ओर से जांच के दौरान घटनास्थलों की पुष्टि, पीड़िता का बयान, मेडिकल रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट अदालत में दाखिल की गई। विशेष अदालत ने सभी उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहियों को सही पाया और चारों आरोपियों को दोषी करार दिया। अदालत ने कहा कि नाबालिग के साथ ऐसा अपराध समाज के लिए अत्यंत चिंताजनक है और कठोर दंड ही पीड़िता को न्याय दिला सकता है।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi newsरांचीपॉक्सो कोर्टनाबालिग दुष्कर्मसामूहिक दुष्कर्मआजीवन कारावासदीपक कुमारनितेश कुमारबंटी तिर्कीगोपाल कोइरीदशम फॉलधुर्वा डैमबाल न्यायालयन्यायअपराध
Next Story





