भारत
डैम में नहाते समय चार युवकों की डूबने से मौत, पूरे गांव में शोक की लहर
jantaserishta.com
26 July 2025 4:32 PM IST

x
बड़ा हादसा.
सरायकेला: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में शनिवार सुबह एक हादसा हुआ, जिसमें चेक डैम में नहाने के दौरान चार युवकों की डूबने से मौत हो गई। यह घटना खरसावां थाना क्षेत्र के दलाईकला गांव के पास दराइकेला पंचायत में स्थित एक चेक डैम में सुबह करीब 9 बजे हुई। मृतकों की पहचान गौरव मंडल, हरिवास दास, सुनील साहू और मनोज साहू के रूप में हुई है।
चारों युवक 18 से 20 वर्ष की आयु के थे और दलाईकला गांव के निवासी थे। जानकारी के अनुसार, गांव के छह युवक चेक डैम में नहाने गए थे। इनमें से चार युवकों ने डैम में छलांग लगाई, जबकि दो युवक बाहर खड़े रहे। जानकारी के अनुसार, छलांग लगाने के दौरान चारों युवकों का सिर पानी के अंदर मौजूद किसी पत्थर से टकरा गया, जिससे वे बेहोश हो गए और डूब गए।
बाहर खड़े दोनों युवकों ने तुरंत ग्रामीणों को बुलाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से चारों शवों को डैम से निकाला गया।
सरायकेला के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी युवक नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए, जिससे उनकी डूबने से मौत हुई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से शवों को बाहर निकाला और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
मृतकों में गौरव और हरिवास गहरे दोस्त थे, जबकि सुनील और मनोज रिश्तेदार थे। ग्रामीणों ने बताया कि चारों युवक आपस में बहुत करीबी थे और रोजमर्रा की तरह नहाने गए थे, लेकिन यह हादसा उनकी जिंदगी का अंत बन गया। परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की त्रासदी को रोकने के लिए चेक डैम और नालों के आसपास सुरक्षा के इंतजाम किए जाने चाहिए। पुलिस और प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





