भारत
हाइवा और कार की आमने-सामने की टक्कर में चार युवकों की मौत, हादसे की तस्वीरें बेहद विचलित करने वाली हैं
jantaserishta.com
17 Jan 2026 10:50 AM IST

x
कार के उड़े परखच्चे.
मधेपुरा: बिहार में सड़क हादसों की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बिहार के मधेपुरा जिले से शनिवार की सुबह भी कोहरे और अत्यधिक तेज रफ्तार के कारण एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहां हाइवा और एक कार की सीधी टक्कर में चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
बताया गया कि यह दुर्घटना नेशनल हाईवे 106 पर एक तेज रफ्तार हाइवा और कार के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर में कार सवार चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिजली कार्यालय के समीप घटित हुआ।
पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि तड़के चार युवक एक कार पर सवार होकर मधेपुरा से कहीं जा रहे थे। इसी बीच जैसे ही कार बिजली विभाग के कार्यालय के समीप पहुंची, तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित हाइवा ने कार को सामने से जोरदार टक्कर मार दी।
स्थानीय लोगों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और हाइवा के नीचे जा घुसा। तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग सड़कों पर निकले और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। मधेपुरा नगर के थाना प्रभारी विमलेंदु कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों की सहायता से सभी शवों को बड़ी मुश्किल से कार से बाहर निकाला गया और अस्पताल भेजा गया।
अस्पताल में चिकित्सकों ने सभी चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतक सभी मधेपुरा के ही रहने वाले बताए जाते हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के बाद हाइवा चालक फरार बताया जा रहा है। हाइवा और कार को जब्त कर लिया गया है तथा पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सुबह कोहरा था, संभवतः कोहरे के कारण दो चालक एक दूसरे के वाहनों को नहीं देख सके और यह हादसा हुआ।
Delete Edit 

Tagsबिहारहाइवा और कार की आमने-सामने की टक्करबिहार न्यूज़एक्सीडेंटBihar: Head-on collision between a tipper truck and a carBihar NewsAccident
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





