भारत

Sidhu Moosewala: 4 साल बाद क्या सिद्धू मूसेवाला की हत्या से जुड़ा बड़ा सच आने वाला है सामने? हालिया पोस्ट ने मचाई खलबली

jantaserishta.com
27 March 2026 4:27 PM IST
Sidhu Moosewala: 4 साल बाद क्या सिद्धू मूसेवाला की हत्या से जुड़ा बड़ा सच आने वाला है सामने? हालिया पोस्ट ने मचाई खलबली
x
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मौत को 29 मई 2026 को 4 साल पूरे होने वाले हैं, लेकिन हत्या का दावा करने वाला मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ अब भी फरार है.
मुंबई: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मौत को 29 मई 2026 को 4 साल पूरे होने वाले हैं, लेकिन हत्या का दावा करने वाला मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ अब भी फरार है। हालांकि अब लगता है कि सिंगर की हत्या से जुड़ा कोई बड़ा खुलासा होने वाला है। ऐसा हम नहीं, बल्कि उनके आधिकारिक अकाउंट से जारी हुआ पोस्ट का दावा है, जिसे देखकर फैंस भी आशंका लगा रहे हैं कि कुछ दबे राज खुलने वाले हैं, जिन्हें हत्या के वक्त अनदेखा कर दिया गया था।
सिद्धू मूसेवाला के आधिकारिक अकाउंट से एक पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें 25 मार्च 2021 की कुछ घटनाओं का समयानुसार जिक्र किया गया है। पोस्टर में सिंगर के हलेवी से निकलने से लेकर घर वापस आने का समय लिखा है और साथ ही उनकी हवेली में लगे कैमरों की संख्या भी लिखी है। पोस्टर में 3-4 गनमैन का भी जिक्र किया गया है और अक्सर पिता और 3-4 दोस्तों के साथ ज्यादातर समय बिताने की जानकारी दी गई है। पोस्टर को 'आईज ऑन मी' के नाम से जारी किया गया है। हालांकि यह कोई नया गाना है या कुछ और, यह कह पाना बहुत मुश्किल है।
पोस्टर को देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि हत्या से पहले की कुछ गतिविधियों को दिखाने की कोशिश की गई है। एक यूजर का कहना है कि पोस्टर को देखकर लग रहा है कि घटना से पहले की कोई जानकारी देने की कोशिश की जा रही है, जिसमें सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। वहीं पोस्टर के बाद एक बार सिंगर को न्याय दिलाने की मांग तेज हो गई है। मामले में सुप्रीम कोर्ट से 2 आरोपियों को जमानत भी मिल चुकी है और सिंगर की हत्या पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री भी परिवार के विरोध के बाद भी दो भागों में रिलीज हो चुकी है।
सिद्धू मूसेवाला की हत्या से पहले पंजाब सरकार ने सिंगर की सुरक्षा में कटौती की थी। हत्या से ठीक एक दिन पहले ही पंजाब सिंगर की सुरक्षा में तैनात 4 पुलिस कमांडो को कम करके 2 कर दिया था। हत्या के बाद पंजाब पुलिस की सुरक्षा पर भी सवाल उठे थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story