भारत
चार साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, मकान मालिक निकला दरिंदा
jantaserishta.com
14 April 2024 12:53 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
नवरात्र के समय बच्ची से महापाप.
मुजफ्फरपुर: चैत्र नवरात्र के अवसर पर पूरा भारत नारी शक्ति की पूजा आराधना में लीन है। वहीं बिहार के मुजफ्फरपुर में दैवी शक्ति की प्रतीक एक चार साल की मासूम को हवस का शिकार बनाया गया। जिस घर में बच्ची अपने मां-बाप के साथ रहती थी, उसके मकान मालिक ने ही बच्ची के साथ रेप किया। घटना काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के मरीपुर इलाके की है। पुलिस ने आरोपी मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची को अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। थाना अध्यक्ष मनोज कुमार साह ने बताया है कि मामले में गंभीरता पूर्वक कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक पीड़ित बच्ची शनिवार को घर की सीढ़ी के पास खेल रही थी। उसकी मां घर का काम निपटाने में व्यस्त थी। इसी बीच बच्ची गायब हो गई। परिजनों को इसकी जानकारी भी नहीं लगी। दरअसल आरोपी मकान मालिक उसे उठाकर ले गया था। इसी दौरान बच्ची के चीखने की आवाज आई तो उसके माता-पिता खोजने लगे। आवाज का पीछा करते हुए तीन मंजिला पर स्थित कमरे में पहुंचे तो नजारा देख कर सब हैरान हो गए। आरोपी मकान मालिक उसे अपने कमरे में ले जाकर गंदा काम कर रहा था। बच्ची चिल्ला रही थी लेकिन हवन अपनी हवस मिटाने में लगा था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





