भारत

चार महिलाओं की मौत, बीच पर खौफनाक मंजर!

jantaserishta.com
2 Nov 2025 3:17 PM IST
चार महिलाओं की मौत, बीच पर खौफनाक मंजर!
x
मचा हड़कंप.
चेन्नई: चेन्नई के एन्नोर समुद्र तट पर शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में चार महिलाओं की मौत हो गई. मृतकों में एक श्रीलंकाई शरणार्थी शिविर की निवासी भी शामिल है. सभी महिलाएं एक निजी कपड़ा दुकान में काम करती थीं और छुट्टी के दिन समुद्र तट पर घूमने गई थीं लेकिन यह सैर उनके लिए आखिरी साबित हुई.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक मृतकों की पहचान शालिनी (17), गायत्री (18), भवानी (19) और देवकी (30) के रूप में हुई है. चारों महिलाएं गुम्मिडीपुंडी क्षेत्र के एक निजी कपड़ा स्टोर में कार्यरत थीं.
शुक्रवार को वो एन्नोर के एक सुनसान बीच क्षेत्र में समय बिताने पहुंचीं. वहां खेलते समय अचानक एक विशाल लहर आई और शालिनी को समुद्र में खींच ले गई. शालिनी को बचाने के लिए जब गायत्री, भवानी और देवकी ने पानी में छलांग लगाई, तो वो तीनों भी लहरों की चपेट में आ गईं और डूब गईं.
स्थानीय मछुआरों और रेस्क्यू टीम की मदद से चारों शवों को बाद में समुद्र से बाहर निकाला गया. शवों को पोस्टमार्टम के लिए स्टैनली गवर्नमेंट हॉस्पिटल भेज दिया गया है. पुलिस ने बताया कि मृतकों में देवकी श्रीलंकाई शरणार्थी शिविर की निवासी थी, जो कुछ सालों से भारत में रह रही थी.
एन्नोर पुलिस ने इस घटना पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में पता चला है कि महिलाएं बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था या निगरानी के बीच पर गई थीं. पुलिस अब यह भी पता लगा रही है कि क्या समुद्र तट पर चेतावनी संकेत मौजूद थे या नहीं.
इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है. गुम्मिडीपुंडी के कपड़ा स्टोर के मालिक और सहकर्मी भी स्तब्ध हैं. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वो समुद्र तटों पर सावधानी बरतें और खतरनाक इलाकों से दूर रहें.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story