भारत

कपड़े की दुकान में चोरी की कोशिश में चार महिलाएं गिरफ्तार

jantaserishta.com
29 Jun 2026 5:00 PM IST
कपड़े की दुकान में चोरी की कोशिश में चार महिलाएं गिरफ्तार
x
लुटेरी गैंग की चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है.
जयपुर: राजस्थान में झालावाड़ जिले की पनवाड़ थाना पुलिस ने महिला लुटेरी गैंग की चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इन पर क्षेत्र में हाल ही के दिनों में कपड़े की दुकान में चोरी की कोशिश का आरोप है। झालावाड़ जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि बीते दिनों पनवाड़ क्षेत्र के एक कपड़े की दुकान में यह महिलाएं कपड़े खरीदने के बहाने गईं और वहां उन्होंने कपड़े चुराकर अपने बैग में रख लिए, लेकिन दुकान मालिक की नजर पड़ने पर महिलाओं ने विरोध किया और उनके द्वारा छीनाझपटी भी की गई।
इस पर कपड़े की दुकान के मालिक ने पनवाड़ थाने में मामला दर्ज कराया था। दर्ज प्रकरण के अंतर्गत कपड़े की दुकान में लूट का प्रयास करने वाली महिला गैंग को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हेमलता उर्फ ममता बागरी, रगीली भोग्या, भुली बाई मोग्या और कोशना के रूप में हुई है।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की विधिवत कार्रवाई की जा रही है। अपराधियों के खिलाफ इसी प्रकार की कार्रवाई का एक दूसरा मामला शनिवार को ओडिशा से सामने आया, जहां ओडिशा की कमिश्नरेट पुलिस ने राष्ट्रीयकृत बैंक के नाम पर फर्जी लिंक भेजकर एक सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी से 8.50 लाख रुपए की साइबर ठगी करने के आरोप में असम के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान असम के नगांव जिले के रूपाहीहाट निवासी 29 वर्षीय हारुन रशीद, मोरीगांव जिले के लहरीघाट निवासी 22 वर्षीय जुनैदुर इस्लाम और 23 वर्षीय एजाजुल हक के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई भुवनेश्वर के साइबर क्राइम एंड इकोनॉमिक ऑफेंस (सीसी एंड ईओ) थाने में दर्ज मामले की जांच के दौरान की गई। यह मामला त्रिनाथ बाजार निवासी 64 वर्षीय बुलू दास की शिकायत पर दर्ज किया गया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story