
x
Noida नोएडा। थाना सेक्टर-113 की पुलिस को चोरी की गाड़ियों के बड़े गिरोह का पर्दाफाश करने में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सुपरटेक रोमानो तिराहा, सेक्टर-118 से ऐसे चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जो लंबे समय से अलग-अलग जिलों और राज्यों में कार चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। इनके कब्जे से 10 चोरी की गाड़ियों के कटे हुए पार्ट्स, जिनकी कीमत करीब 50 लाख रुपए आंकी गई है, बरामद किए गए हैं।
इसके अलावा, पुलिस ने चोरी में इस्तेमाल की गई दो कारों के साथ गाड़ी के लॉक तोड़ने के हाईटेक उपकरण भी जब्त किए हैं। पुलिस के मुताबिक, यह पूरा गिरोह रात में एक साथ निकलता था और मेन रोड, पार्किंग और होटल के बाहर खड़ी गाड़ियों की रेकी करता था। जैसे ही मौका मिलता, ये लोग कार की ड्राइवर साइड की खिड़की का लॉक तोड़कर गाड़ी चुरा लेते थे।
चोरी की गई गाड़ियों को इन्होंने काटकर पार्ट्स में बदलने की तकनीक अपना रखी थी। बाद में यह कलपुर्जे कबाड़ियों को औने-पौने दामों में बेच दिए जाते थे। पकड़े न जाने के लिए ये अपराधी घटना के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल तक नहीं करते थे। गिरोह के सदस्य पेशेवर अपराधी हैं। कार चोरी से हुई कमाई को वे खाने-पीने और अपने नाम पर दर्ज पुराने केसों की पैरवी में खर्च करते थे।
पुलिस का कहना है कि आरोपी कई वर्षों से सक्रिय थे और इनके खिलाफ पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार हुए अपराधियों की पहचान मोनू उर्फ यशवीर (उम्र 30 वर्ष) निवासी जिला बुलंदशहर, जगन यादव (उम्र 40 वर्ष) निवासी जिला बुलंदशहर, इमरान (उम्र 40 वर्ष) निवासी जिला गौतमबुद्धनगर और सोहनबीर (उम्र 32 वर्ष) निवासी जिला अलीगढ़ के रूप में हुई है। इन चारों की शिक्षा 6वीं से 12वीं तक की बताई गई है।
मुख्य आरोपी मोनू का बड़ा आपराधिक रिकॉर्ड है। अभियुक्त मोनू के खिलाफ दिल्ली, बुलंदशहर और गौतमबुद्ध नगर में पहले से 17 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें चोरी, लूट, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामले शामिल हैं।
Tagsनोएडाकार चोरीगिरोहगिरफ्तारचोरी के पार्ट्सहाईटेक उपकरणमोनूजगन यादवइमरानसोहनबीरसेक्टर-113सेक्टर-118सुपरटेक रोमानोचोरी की गाड़ियांपुलिस कार्रवाईपेशेवर अपराधीदिल्लीबुलंदशहरगौतमबुद्धनगरआर्म्स एक्टगैंगस्टर एक्टजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





