भारत

गुजरात के चार गांवों ने किया मतदान का बहिष्कार

jantaserishta.com
5 Dec 2022 3:35 PM IST
गुजरात के चार गांवों ने किया मतदान का बहिष्कार
x
मेहसाणा (गुजरात) (आईएएनएस)| गुजरात के मेहसाणा जिले के चार गांवों के मतदाताओं ने विकास न होने पर चुनाव का बहिष्कार किया। बेचाराजी तालुका के बरियाफ गांव और खेरालू तालुका के तीन गांवों ने सोमवार को मतदान न करने का फैसला किया। दोपहर 1 बजे तक इन चार गांवों में एक भी वोट नहीं पड़ा था। बरियाफ गांव के सरपंच राजू पटेल ने स्थानीय मीडिया को बताया, दशकों से गांव में विकास नहीं हुआ है। गांव में पुराने बोरवेल सील कर दिए गए, लेकिन नए बोरवेल नहीं बनाए गए।
गांव में प्राथमिक विद्यालय 1968 में बनाया गया, इसके बाद से विद्यालय भवन की मरम्मत नहीं की गई। नर्मदा का पानी गांव तक नहीं पहुंचा।
पटेल ने कहा, हम तभी मतदान करेंगे जब मेहसाणा जिला कलेक्टर लंबित मुद्दों को हल करने के लिए लिखित में वादा करेंगे।
खेरालू तालुका में वरेथना, दलिसाना और दावोल के ग्रामीणों ने भी मतदान का बहिष्कार किया है। उनकी मांग रूपेन नदी को पुनर्जीवित करने और गांव की झीलों को भरने की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story