ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, यूनिवर्सिटी के 4 छात्रों की मौत

यूपी। अमरोहा में बुधवार देर रात तेज रफ्तार कार और खड़े हुए डीसीएम ट्रक में घुस गई। जिससे कार सवार 4 दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। डीसीएम में जोरदार टक्कर मारते ही कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए।
वहीं कार में सवार छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। चारों एक निजी विश्वविद्यालय के छात्र बताए जा रहे हैं। सभी एक ही कार में सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-9) पर रजबपुर थाना क्षेत्र के अतरासी के पास हादसा हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों छात्रों को गाड़ी की खिड़की तोड़कर बाहर निकाला। जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार तेज रफ्तार में थी। सड़क किनारे खड़ी डीसीएम में जोरदार टक्कर मारी। जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। चारों छात्र गजरौला में हाईवे किनारे स्थित श्री वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी के बताए जा रहे हैं। सभी एक ही कार में सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर चारों शवों को बाहर निकलवाया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी में भेज दिया है। रजबपुर थाने की पुलिस टीम ने घटनास्थल की जांच की। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।





