Top News

स्कूल के चार छात्र निष्कासित, जय श्रीराम का नारा लगाना पड़ा भारी, हिंदूवादी संगठनों का हंगामा

jantaserishta.com
2 Dec 2023 4:20 PM IST
स्कूल के चार छात्र निष्कासित, जय श्रीराम का नारा लगाना पड़ा भारी, हिंदूवादी संगठनों का हंगामा
x

झांसी: यूपी के झांसी में मऊरानी में सेंट मेरीज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के चार छात्रों को जय श्रीराम का नारा लगाये जाने पर स्कूल प्रशासन ने आठ दिन के लिए निष्कासित कर दिया है। जयश्रीराम का नारा लगाने पर छात्रों के स्कूल से निष्कासन की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जमकर विरोध शुरू हो गया। हिंदूवादी संगठनों ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस मामले पर मचे बवाल को देखते हुए स्कूल प्रशासन अब बैकफुट पर आ गया है और पूरे मामले को लेकर खंडन पत्र जारी कर दिया है।

हाईस्कूल के छात्रों को अपनी रूचि के विषय पर निबंध लिखने को कहा गया था। दूसरे दिन स्कूल पहुंचे बच्चों ने अपने अपने निबंध पढ़ कर सुनाये । एक छात्रा सहित तीन अन्य छात्रों ने राममंदिर पर निबंध लिखा और अपने निबंध का समापन जय श्रीराम का नारा लगाते हुए किया। इस पर वद्यिालय प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया और पूरी तरह से अस्वीकार्य बताकर सभी बच्चों के अभिभावकों को बुलाकर आठ दिन के लिए स्कूल से नष्किासित कर दिया।

मामले के बारे में लोगों को जानकारी मिलते हुए सोशल मीडिया पर स्कूल प्रशासन की कार्रवाई को लेकर सवाल उठाये जाने लगे और विरोध भी शुरू हो गया। सोशल मीडिया से फैली सूचनाओं पर कई हिंदूवादी संगठन और छात्र संगठन एबीवीपी के सदस्य भी विरोध में सामने आ गये तथा स्कूल प्रशासन का पुतला फूंक दिया। इतना ही नहीं स्कूल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा । संगठनों की ओर से चेतावनी दी गयी कि यदि एक सप्ताह में उचित कार्रवाई नहीं हुई तो इससे भी अधिक कठोर विरोध प्रदर्शन किया जायेगा।

मामले को तूल पकड़ता देख वद्यिालय प्रशासन के सुर ढीले पड़ गये और विरोध प्रदर्शन तेज होने पर स्कूल की ओर से खंडन भी जारी किया गया। इस पूरे मामले को तहसीलदार मदन मोहन गुप्ता ने कहा कि स्कूल में जयश्रीराम का नारा लगाने पर छात्रों का नष्किासित किये जाने का मामला प्रकाश में आया है।पूरे मामले में जांच कमेटी गठित कर दी गयी है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आयेंगे उसी के अनुसार कार्रवाई की जायेगी।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story