भारत
नदी में बहे चार छात्र, एक का शव बरामद, बाकी की तलाश जारी
jantaserishta.com
29 Aug 2025 11:47 AM IST

x
मचा हड़कंप.
दुमका: झारखंड के दुमका जिले के जामा थाना क्षेत्र अंतर्गत मयूराक्षी नदी में नहाने गए चार छात्र डूब गए। इनमें से एक का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि तीन अन्य की तलाश जारी है। पुलिस ने घटनास्थल से चार मोबाइल फोन और छात्रों के कपड़े बरामद किए हैं।
मृतक की पहचान शहर के बक्शी बांध इलाके के रहने वाले कृष्ण सिंह (17) के रूप में हुई है, जो स्थानीय जिला स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र था। लापता छात्रों की पहचान आर्यन कुमार, कृष और आर्यन के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, चारों छात्र गुरुवार की शाम घर से निकले थे लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे।
परिजनों ने खोजबीन शुरू की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इस बीच, हरिपुर गांव के कुछ लोगों ने नदी किनारे कपड़े और मोबाइल देखे और अनहोनी की आशंका में पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन और पुलिस ने गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू की। शुक्रवार सुबह कृष्ण सिंह का शव बरामद किया गया, जबकि तीनों छात्रों का अब तक कोई पता नहीं चल सका है।
नदी में डूबे छात्रों के परिजनों के साथ बड़ी संख्या में लोग नदी के किनारे मौजूद हैं। लोग छात्रों के सुरक्षित निकलने की कामना कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लगातार बारिश के कारण मयूराक्षी नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है और लगभग 20 फीट तक पानी होने से सर्च ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही हैं। एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने कहा कि गोताखोरों की और टीम बुलाई गई है और जल्द ही छात्रों की तलाश के लिए उन्हें नदी में उतारा जाएगा।
जिस जगह यह घटना हुई है, उसे लोग ‘मिनी गोवा’ कहते हैं। बताया जाता है कि इस स्थान पर वर्ष 2016 में भी स्नान करने गए छह छात्र डूब गए थे। झारखंड में इस वर्ष मानसून के दौरान नदियों, तालाबों, डैमों और जलाशयों में डूबने से 40 से अधिक लोगों की मौत हुई है। इनमें से ज्यादातर छात्र-युवा थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





