भारत
चार तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़े, 3.70 क्विंटल गांजा बरामद
jantaserishta.com
14 Feb 2026 5:00 PM IST

x
बड़ा अपडेट.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने चार तस्करों को अरेस्ट किया है. इस दौरान 3.70 क्विंटल गांजा बरामद किया गया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 92.50 लाख रुपये है. जांच में खुलासा हुआ कि गांजे की खेप ओडिशा से छत्तीसगढ़ और सुलतानपुर होते हुए लखनऊ लाई जा रही थी.
पुलिस के अनुसार, यह गिरफ्तारी 13 फरवरी 2026 को रात 8:32 बजे लखनऊ के थाना गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र में की गई. एसटीएफ को सूचना मिली थी कि ओडिशा के मलकानगिरी से गांजे की बड़ी खेप छत्तीसगढ़ और सुलतानपुर के रास्ते लखनऊ लाई जा रही है.
आरोपी तस्कर ट्रक में गांजा छिपाकर लाते थे, जबकि एक बिना नंबर की स्कॉर्पियो आगे-आगे चलकर पुलिस चेकिंग की सूचना ड्राइवर तक पहुंचाती थी. जांच में सामने आया कि ट्रक के प्लेटफॉर्म में विशेष रूप से बनाई गई गुप्त कैविटी में 5 से 8 क्विंटल तक गांजा छिपाया जाता था, ताकि किसी को शक न हो.
इस कार्रवाई के दौरान ट्रक, बिना नंबर की स्कॉर्पियो, पांच मोबाइल फोन, एक वाईफाई डोंगल और 9,300 रुपये कैश बरामद हुए हैं. पुलिस ने जब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की तो खुलासा हुआ है कि गिरोह अब तक 15 से 20 बार उड़ीसा से गांजे की खेप लखनऊ ला चुका है. गांजे की यह खेप लखनऊ के अलावा सीतापुर, बाराबंकी, गोण्डा और बहराइच में सप्लाई की जाती थी.
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ गोमतीनगर विस्तार थाने में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





