भारत

चार वरिष्ठ अधिकारियों की नौकरी गई! वीडियो से मची खलबली

jantaserishta.com
28 Jun 2025 1:01 PM IST
चार वरिष्ठ अधिकारियों की नौकरी गई! वीडियो से मची खलबली
x
वीडियो हुआ वायरल.
नई दिल्ली: एयरपोर्ट सर्विस मैनेजमेंट फर्म एअर इंडिया सैट्स सर्विसेज (AISATS) ने अहमदाबाद हादसे के कुछ दिन बाद ऑफिस में जश्न मनाने वाले वीडियो पर खेद जताया है. कंपनी ने इस घटना को गंभीरता से लिया और चार वरिष्ठ अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है.
AISATS, एअर इंडिया और सिंगापुर की SATS लिमिटेड की ग्राउंड हैंडलिंग जॉइंट वेंचर कंपनी है. हाल ही में इसके कर्मचारियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वे ऑफिस में नाचते-गाते और जश्न मनाते नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह वीडियो 12 जून को हुए एअर इंडिया AI 171 हादसे के कुछ दिन बाद रिकॉर्ड किया गया था. हालांकि कंपनी ने वीडियो की तारीख स्पष्ट नहीं की है. माना जा रहा है कि इसे 12 जून के हादसे के कुछ दिन बाद शूट किया गया था.
शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक बयान में AISATS ने कहा, हम AI 171 हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोगों के परिजनों के साथ खड़े हैं और गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं. हाल ही में वायरल एक इंटरनल वीडियो को लेकर खेद प्रकट करते हैं. यह व्यवहार हमारे मूल्यों के अनुरूप नहीं है. हमने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की है. हम अपनी संवेदनशीलता, पेशेवर दृष्टिकोण और जवाबदेही के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराते हैं.
कंपनी ने स्पष्ट किया कि ऑफिस पार्टी के आयोजन में प्रत्यक्ष रूप से शामिल चार वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नौकरी से बर्खास्त कर दिया है. गौरतलब है कि एअर इंडिया AI 171 विमान हादसा 12 जून को अहमदाबाद में हुआ था, जिसमें 270 लोगों की जान चली गई थी. इनमें 241 यात्री विमान में सवार थे. ये विमान लंदन गैटविक के लिए रवाना हुआ था. लेकिन, उड़ान भरने के कुछ देर बाद एक मेडिकल हॉस्टल परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में सिर्फ एक यात्री ही जीवित बच सका था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story