भारत

चार पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, जेल वार्ड में दारू पार्टी

jantaserishta.com
30 May 2025 10:26 AM IST
चार पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, जेल वार्ड में दारू पार्टी
x
वीडियो वायरल.
उज्जैन: उज्जैन में भैरवगढ़ केंद्रीय जेल के अस्पताल वार्ड से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें कैदियों को शराब, सिगरेट और ताश खेलने की सुविधा दी जा रही है. एक वायरल वीडियो में देखा गया कि जेल वार्ड में पुलिसकर्मी बीमार कैदी को दवा के साथ-साथ शराब भी परोस रहे हैं. एसपी प्रदीप शर्मा ने सख्त कार्रवाई करते हुए ड्यूटी पर तैनात चार पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया. साथ ही, एडिशनल एसपी को सात दिनों में जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं.
वीडियो में दिख रहा है कि कैदी शराब और सिगरेट का नशा कर रहे हैं, साथ ही ताश की बाजी भी खेल रहे हैं. हैरानी की बात यह है कि यह सुविधा पुलिसकर्मियों ने ही उपलब्ध कराई. वीडियो दो-तीन दिन पुराना बताया जा रहा है.
जांच में पता चला कि कोतवाली थाने में चाचा-भतीजे के बीच हुए एक विवाद के आरोपी को भैरवगढ़ जेल भेजा गया था. इस शातिर बदमाश ने बीमारी का बहाना बनाकर जेल वार्ड में भर्ती करवाया था, जहां उसने पुलिसकर्मियों की मदद से यह नजारा बना लिया. वीडियो में एक पुलिसकर्मी भी कैदियों के साथ दिखाई दे रहा है.
एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आने के बाद तत्काल कार्रवाई की गई. ड्यूटी पर तैनात चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है, भले ही वीडियो में एक ही पुलिसकर्मी नजर आ रहा हो.
पुलिस कप्तान ने कहा, ''एडिशनल एसपी को सात दिनों में जांच पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि दोषी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त किया जा सके.'' साथ ही जेलर और सीएमएचओ को भी मामले की वास्तविकता जांचने और आरोपी पर कार्रवाई करने के लिए सूचित किया गया है. मामले की गहराई से जांच के लिए अन्य सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story