भारत
छापेमारी के दौरान चोरी और वसूली का आरोप, API समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड
jantaserishta.com
7 March 2026 3:00 PM IST

x
बड़ा एक्शन.
मुंबई: मुंबई पुलिस के एंटी-टेररिज्म सेल से जुड़े एक असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर (एपीआई) और तीन पुलिस कॉन्स्टेबल को गंभीर आरोपों के बाद सस्पेंड कर दिया गया है। इन सभी पर आधिकारिक कार्रवाई के दौरान चोरी और वसूली करने का आरोप लगा है। मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है और पूरे मामले की जांच जारी है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों में एपीआई विजय महादेव सुतार और कॉन्स्टेबल योगेश विलास खंडके, धनाश्री रामचंद्र मोरे और रविंद्र बापूसाहेब नेमाने शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ आरसीएफ पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। इनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305(ए), 308(2), 351(2) और 3(5) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
बताया जा रहा है कि यह टीम आरसीएफ पुलिस स्टेशन के एंटी टेररिज्म सेल से जुड़ी हुई थी और उन्हें अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की तलाश के लिए कार्रवाई करने की जिम्मेदारी दी गई थी। इसी अभियान के दौरान टीम पर आरोप लगा कि उन्होंने नवी मुंबई में एक महिला के घर पर छापेमारी करते समय वहां से नकदी और सोने के आभूषण चुरा लिए।
इतना ही नहीं, एक और मामले में आरोप है कि इसी टीम ने कल्याण में रहने वाली एक संदिग्ध बांग्लादेशी महिला से करीब 5 लाख रुपये की वसूली की। कहा जा रहा है कि महिला को कार्रवाई का डर दिखाकर उससे पैसे लिए गए।
इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब एक सामाजिक कार्यकर्ता ने इसकी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस विभाग ने पहले आंतरिक जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपों में पहली नजर में सच्चाई सामने आने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया।
इसके बाद डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस समीर शेख ने इस मामले की जांच चेंबूर पुलिस स्टेशन को सौंप दी। जांच आगे बढ़ने के साथ ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एपीआई विजय सुतार और कॉन्स्टेबल योगेश खंडके को गिरफ्तार कर लिया। वहीं कॉन्स्टेबल धनाश्री मोरे को इस मामले में पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था।
गिरफ्तारी के बाद नियमों के मुताबिक इन तीनों पुलिसकर्मियों को उनकी गिरफ्तारी की तारीख से ही डिम्ड सस्पेंशन में डाल दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और अगर जांच में और तथ्य सामने आते हैं तो आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Tagsमुंबईमुंबई न्यूज़मुंबई पुलिसपुलिसकर्मी सस्पेंडचोरीवसूलीMumbaiMumbai NewsMumbai Policepoliceman suspendedtheftrecovery
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





