भारत

शादी समारोह में जा रहे थे चार लोग, खाई में गिरी कार, 2 की मौत

jantaserishta.com
16 Oct 2021 7:24 AM IST
शादी समारोह में जा रहे थे चार लोग, खाई में गिरी कार, 2 की मौत
x

डेमो फोटो 

पढ़े पूरी खबर

मंडी. शादी समारोह में भाग लेने जा रहे चार लोग सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए. हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घटना हिमाचल के मंडी जिले में हुई है.

जानकारी के अनुसार, हादसा सराज क्षेत्र के तहत आने वाली शैटाधार च्यूणी लंबाथाच सड़क पर हुआ. कुछ लोग चार गाड़ियों के माध्यम से शादी समारोह में शामिल होने बनसारी गांव जा रहे थे. गांव से दो किलोमीटर पहले इनमें से एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत प्रभाव से घायलों को बाहर निकालना शुरू कर दिया, लेकिन हादसे में दो लोगों की जान चली गई और दो लोग घायल हो गए.
मृतकों की पहचान 39 वर्षीय कमल किशोर पुत्र सूरत राम और 28 वर्षीय हेमराज पुत्र रूप लाल निवासी मझार षडान और घायलों में 28 वर्षीय लक्ष्मण पुत्र रेलु राम और लील मणि पुत्र अमर सिंह निवासी मझार षडान के रूप में हुई है. पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने घटना की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story