भारत

मंदिर में दर्शन कर लौट रहे चार लोगों की मौत, पुलिस शिनाख्त में जुटी

jantaserishta.com
7 March 2022 12:00 AM IST
मंदिर में दर्शन कर लौट रहे चार लोगों की मौत, पुलिस शिनाख्त में जुटी
x
बड़ी खबर

नासिक: महाराष्ट्र के नासिक जिले में रविवार रात एक मिनी ट्रक के पलट जाने से मंदिर में दर्शन कर लौट रहे चार लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में कई अन्य घायल हो गए. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां 4 घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

एजेंसी के अनुसार, हादसे में जिनकी मौत हो गई, वे उत्तरी महाराष्ट्र के जलगांव जिले के चालीसगांव तालुका के मुंडखेड़ा का रहने वाले थे. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि चार लोग मिनी ट्रक से घर लौट रहे थे. उसी समय रास्ते में चालीसगांव-मालेगांव रोड पर एक स्पीड ब्रेकर आ गया.
इसी दौरान चालक ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया. इसके बाद वाहन पलट गया. वाहन पलटते ही चीख पुकार मच गई. मिनी ट्रक में सवार 4 लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि अभी तक चार मृतकों में से एक की ही शिनाख्त हो पाई है. इस संबंध में पुलिस ने कहा कि घायलों की संख्या की पुष्टि नहीं हुई है, उन्हें इलाके के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. उनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के समय मिनी ट्रक में 30 लोग सवार थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story