भारत

घर के अंदर मिली 4 लाश, नया अपडेट आया, पुलिस जांच में जुटी

jantaserishta.com
6 Jan 2025 1:28 PM IST
घर के अंदर मिली 4 लाश, नया अपडेट आया, पुलिस जांच में जुटी
x
इलाके में हड़कंप.
बेंगलुरु: बेंगलुरु में सदाशिवनगर थाना क्षेत्र के आरएमवी स्टेज-2 स्थित एक किराए के मकान में सोमवार सुबह एक ही परिवार के चार लोग मृत पाए गए। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि अनूप कुमार (38) राखी (35), उनकी पांच वर्षीय बेटी और दो वर्षीय बेटे को सोमवार सुबह उनके घर के नौकर ने मृत पाया। इसके बाद उसने तुरंत इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। सदाशिवनगर पुलिस, फोरेंसिक विशेषज्ञों के साथ घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। हालांकि, मौतों के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (इलाहाबाद) का रहने वाला है। अनूप कुमार (38) एक निजी फर्म में सॉफ्टवेयर सलाहकार के रूप में काम कर रहे थे। बेंगलुरु सिटी सेंट्रल के डीसीपी शेखर एच टेकनवर ने बताया कि मृत परिवार यूपी के प्रयागराज का रहने वाला है। इन लोगों के बारे में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है। पहली नजर में मौत का स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है। फिलहाल, शवों को कब्जे में लिए पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story