भारत

एक ही परिवार के 4 लोग डूबे, टाटा मैजिक नदी के तेज बहाव में बही

jantaserishta.com
14 July 2023 3:28 PM IST
एक ही परिवार के 4 लोग डूबे, टाटा मैजिक नदी के तेज बहाव में बही
x
देखें वीडियो.
बिजनौर: यूपी के बिजनौर जिले में नगीना थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक परिवार के चार लोगों की नदी के तेज बहाव में डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने अधिकारी ने यह जानकारी शुक्रवार को दी। मृतकों की पहचान रूबी (27), शानवी (15) उमेदा (3) और आयशा (1) के रूप में हुई।
नगीना थाना प्रभारी (एसएचओ) रविन्द्र वशिष्ठ ने बताया कि गुरुवार देर करीब रात साढ़े नौ बजे पावधोई नदी में पांच लोगों के डूबने की सूचना मिली थी। तत्काल राहत-बचाव दल के साथ पुलिस मौके पर पहुंची। रेस्क्यू अभियान चलाया। एसएचओ ने कहा कि हादसा उस वक्त हुआ जब पीड़ित नगीना के मोहल्ला कलालान रहने वाला अनवर अपनी पत्नी, बहन और दो बेटियों के साथ पुरैनी से दवाई लेकर घर वापस लौट रहा था। पावधोई नदी के पास काफी अधिक जलभराव के कारण सड़क दिखाई नहीं दी। जिससे उनकी टाटा मैजिक गाड़ी नदी के तेज बहाव में बह गई।
हादसे में अनवर को सकुशल बचा लिया गया। जबकि, रूबी (27), शानवी (15) उमेदा (3) और आयशा (1) की मौके पर ही मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। आगे जांच जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story