भारत

एक ही परिवार के चार लोगों ने कर ली आत्महत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी

jantaserishta.com
26 Feb 2022 9:12 PM IST
एक ही परिवार के चार लोगों ने कर ली आत्महत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी
x
पढ़े पूरी खबर

केरल में परेशानियों से तंग आकर एक ही परिवार के चार लोगों ने शनिवार को आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि घरेलू समस्याओं से तंग आकर ऐसा कदम उठाया है. पुलिस ने कहा कि परिवार के 4 लोग यहां भरतपुझा नदी में कूद गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

एजेंसी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ही परिवार के चार लोगों ने भरतपुझा नदी में छलांग लगा दी है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले का जायजा लिया. पुलिस टीम ने तफ्तीश कर दो लोगों और उनके दो बच्चों के शव नदी से निकाले. पुलिस के अनुसार, आत्महत्या करने वाले लोगों ने अपने कुछ रिश्तेदारों से कहा था कि वे आत्महत्या करने जा रहे हैं. वहीं परिजन को घर में एक सुसाइड नोट भी मिला है. पुलिस ने कहा कि सुसाइड नोट में उस जगह का भी उल्लेख किया गया है, जहां चारों आत्महत्या करने पहुंचे थे. पुलिस ने आत्महत्या का मामला कायम किया है.
आत्महत्या करने वाले इन लोगों के जूते और कपड़े नदी ​के किनारे पड़े थे. पुलिस ने कहा कि शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं. इस मामले को लेकर लोगों से पूछताछ की जा रही है. गहनता से जांच की जा रही है. पुलिस आत्महत्या (commit suicide) करने वाले लोगों के बारे में छानबीन कर रही है. बताया जा रहा है कि उन पर कुछ मामले भी दर्ज थे, इनमें एक हत्या का केस भी शामिल है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story