भारत

एसिड अटैक में एक परिवार के चार लोग बुरी तरह जख्मी, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
24 April 2024 11:35 AM IST
एसिड अटैक में एक परिवार के चार लोग बुरी तरह जख्मी, मचा हड़कंप
x
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
साहिबगंज: झारखंड के साहिबगंज जिले के राजमहल में एसिड अटैक में एक ही परिवार के चार लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। सभी को इलाज के लिए धनबाद स्थित मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भेजा गया है।
वारदात मंगलवार रात दो बजे की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही है। जिस परिवार के लोगों पर हमला किया गया, वह राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल के सामने नगर पंचायत की ओर से निर्मित दुकान में एक छोटा सा होटल चलाता है। परिवार के सभी सदस्य उसी दुकान की छत पर सो रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने वहां पहुंचकर उनपर एसिड फेंक दिया।
35 वर्षीय शेख हसीना, 60 वर्षीय गुलबानो बेवा, उनकी नाबालिग बेटी और 30 वर्षीय आलम शेख इस हमले में बुरी तरह जख्मी हो गए। हमले की वजह क्या है, यह फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने पीड़ितों के बयान दर्ज किए हैं, जिसमें कुछ लोगों के नाम सामने आए हैं। सभी घायलों का प्राथमिक इलाज राजमहल अनुमंडलीय में हुआ। इसके बाद डॉक्टरों ने सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया।
दो-तीन माह पहले इस परिवार के घर में आग में आग लग गयी थी। घर जलकर राख हो गया था। ऐसे में परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर था। बाद में उन्होंने अनुमंडल अस्पताल के सामने नगर पंचायत द्वारा निर्मित दुकान को अपना ठिकाना बना लिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story