भारत

बिजनेसमैन से जबरन वसूली के आरोप में नेता समेत 4 लोग गिरफ्तार, होटल में बुलाया...

jantaserishta.com
2 Feb 2025 4:55 PM IST
बिजनेसमैन से जबरन वसूली के आरोप में नेता समेत 4 लोग गिरफ्तार, होटल में बुलाया...
x

सांकेतिक तस्वीर

बीएनएस की धारा 308(2), 308(3), 308(4), 352, 351(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया था.
पालघर: बिजनेसमैन से जबरन वसूली के आरोप में पुलिस ने शिवसेना (यूबीटी) के नेता स्वप्निल बांदेकर और अन्य तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। नवघर पुलिस ने एक बिजनेसमैन से जबरन वसूली करने के आरोप में ये कार्रवाई की है।
नवघर पुलिस के अनुसार, स्वप्निल बांदेकर और उसके गिरोह के सदस्य हिमांशु राजेंद्र शाह, किशोर और नितिन एक बिजनेसमैन को ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठने के लिए दबाव बना रहे थे। मीरा भायंदर वसई विरार (एमबीवीवी) की नवघर पुलिस ने बिजनेसमैन (34) की शिकायत पर मीरा रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में जाल बिछाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
बिजनेसमैन की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ नवघर थाने में बीएनएस की धारा 308(2), 308(3), 308(4), 352, 351(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया था। बिजनेसमैन ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया था कि उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और 10 करोड़ रुपये की मांग की। कई दौर की चर्चा के बाद 1.25 करोड़ रुपये में देने के लिए तय हुए। उन्होंने उसे मीरा रोड के नवघर इलाके में एक होटल में बुलाया।
हिमांशु शाह पैसा लेने के लिए नवघर पहुंचा और पुलिस ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। पैसे लेने के बाद हिमांशु ने बांदेकर और उसके अन्य सहयोगियों को आगे की बैठकों के लिए उन्हें हरी झंडी देने के लिए सूचित किया। लेकिन त्योहार के कारण नालासोपारा में बुलाया, जिसके बाद शनिवार देर रात सभी आरोपी वहां पहुंचे थे। तभी पुलिस ने अन्य तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार सभी आरोपियों को आज अदालत में पेश किया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story