भारत

घर में आग लगने से चार लोगों की मौत, दम घुटने से मौत होने की संभावना

jantaserishta.com
21 Nov 2025 11:10 AM IST
घर में आग लगने से चार लोगों की मौत, दम घुटने से मौत होने की संभावना
x
दर्दनाक हादसा.
गोधरा: गुजरात के पंचमहल जिले के गोधरा शहर में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां एक घर में आग लगने से परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। यह हादसा बमरौली रोड स्थित वृंदावन-2 सोसाइटी में घटित हुआ।
स्थानीय निवासियों ने घर से उठते घने धुएं और जलने की गंध महसूस की तो तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी। हालांकि, जब तक आग बुझाई गई और दमकल की टीम घर के अंदर पहुंची, तब तक चारों लोग मृत पाए गए।
प्राथमिक जांच में सामने आया कि घर में आग लगने के दौरान ज्यादा धुआं भर जाने से दम घुटना मौत का कारण बन सकता है। हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारण की पुष्टि होगी, लेकिन प्रथम दृष्टया दम घुटने की ओर संकेत करते हैं। घर में आग लगने का वास्तविक कारण अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस घटनास्थल की जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story