भारत
चार लोगों ने किया मर्डर, लड़की को परेशान करने पर भाई का बदला
jantaserishta.com
19 May 2025 8:08 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
फैली सनसनी.
नई दिल्ली: दिल्ली के द्वारका इलाके में एक 36 साल के शख्स की चार लोगों ने बेरहमी से हत्या कर दी. पुलिस के अनुसार युवक पर आरोप था कि वह एक युवती और उसके परिवार को लगातार शादी प्रस्ताव ठुकराने पर परेशान कर रहा था.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक मृतक की पहचान अवनीश सक्सेना (36) के रूप में हुई है. उसका शव 13 मई को बाबा हरिदास नगर क्षेत्र स्थित दिचाऊं-बक्करवाला रोड के पास एक खेत में मिला था. पास ही उसकी मोटरसाइकिल भी लावारिस हालत में पाई गई थी.
पुलिस उपायुक्त (द्वारका) अंकित सिंह ने बताया कि एक पीसीआर कॉल पर उन्हें अज्ञात शव और एक मोटरसाइकिल के बारे में सूचना मिली थी. क्राइम और फॉरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण किया और वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मृतक की पहचान की गई.
शुरुआती जांच में सामने आया कि अवनीश एक युवती से जबरन शादी करने का दबाव बना रहा था. युवती और उसके परिवार ने परेशान होकर दिल्ली छोड़ दी और युवक का फोन उठाना बंद कर दिया. इसके बाद अवनीश ने उन्हें सामाजिक बदनामी और जान से मारने की धमकी देनी शुरू कर दी.
पुलिस के अनुसार, उसने युवती के भाई के साथ मारपीट भी की थी. इस घटना के बाद युवती के भाई ने अपने पड़ोसी देवेंद्र सिंह को इसकी जानकारी दी और दोनों ने मिलकर अवनीश की हत्या की योजना बनाई.
14 मई को आरोपी ईशांत पासवान ने अवनीश को 80,000 रुपये की वसूली के बहाने एक सुनसान जगह बुलाया. वहां पहले से देवेंद्र मौजूद था. जैसे ही वो खेत में पहुंचे, ईशांत ने अवनीश के सिर पर तेजधार हथियार से वार किया और फिर देवेंद्र ने भी हमला किया. दो अन्य आरोपी राहुल (24) और विशाल उर्फ गोलू (28) निगरानी करते रहे. हत्या के बाद चारों आरोपी मौके से फरार हो गए और शव तथा बाइक को वहीं छोड़ दिया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





