भारत

जुआ खेलते चार लोग गिरफ्तार, कैश और ताश के पत्ते बरामद

jantaserishta.com
16 Sept 2025 5:00 PM IST
जुआ खेलते चार लोग गिरफ्तार, कैश और ताश के पत्ते बरामद
x
पुलिस टीम ने जब परिसर का दरवाजा खटखटाया, तो...
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने एक जुआ गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसमें चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से 19,200 रुपए नकद और ताश के पत्ते बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस की मध्य जिला विशेष टीम को 14 सितंबर को सीताराम बाजार में जुआ की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर, विशेष टीम ने एक मकान पर छापा मारा। पुलिस को देखकर एक व्यक्ति ने भागने की कोशिश की, लेकिन उसे तुरंत पकड़ लिया गया। इनमें गिरोह का मुख्य आयोजक भी शामिल है।
पुलिस टीम ने जब परिसर का दरवाजा खटखटाया, तो एक व्यक्ति ने दरवाजा खोला और पुलिस कर्मियों को देखकर अंदर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने सभी को तुरंत पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सीता राम बाज़ार निवासी मनीष कुमार (42), कूचा ख्याली राम निवासी मंगत राम गुप्ता (37), चांदनी चौक निवासी सनी गुप्ता (30), और कूचा पतिराम निवासी मनीष वर्मा (32) के रूप में हुई है।
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे जुए में शामिल थे। मुख्य आयोजक मनीष वर्मा ने बताया कि वह लोगों को जुआ खेलने के लिए अपने किराए के मकान में बुलाता था। मंगत राम गुप्ता ने बताया कि वे 100, 200, और 500 रुपए के दांव पर जुआ खेलते थे, जिसमें जीतने वाली राशि दोगुनी हो जाती थी। प्रत्येक को कम से कम 100 रुपए का दांव लगाना होता था। पुलिस ने घर से दांव पर लगाए गए 19,200 रुपए और 52 ताश के पत्तों का एक सेट जब्त किया।
पुलिस इन आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में और कहां-कहां जुआ खेला जाता है, और इसमें कौन-कौन शामिल है, और इनके घर पर कब से जुआ खेला जाता था। इस कार्रवाई टीम में एसआई बलजीत सिंह, एएसआई प्रमोद, हेड कांस्टेबल मुनेश शर्मा, हेड कांस्टेबल धीरज, हेड कांस्टेबल प्रवीण, हेड कांस्टेबल विकास, कांस्टेबल सूरजपाल, कांस्टेबल लोकेंद्र और कांस्टेबल गौरव शामिल थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story