भारत

बमबारी करने वाले नक्सली गिरफ्तार

jantaserishta.com
14 Feb 2023 10:03 AM IST
बमबारी करने वाले नक्सली गिरफ्तार
x
रांची (आईएएनएस)| झारखंड के लोहरदगा जिले में पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई (पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया) के चार हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इन नक्सलियों ने हाल में स्टोन चिप्स क्रशर प्लांट में बमबारी की थी और प्लांट के संचालक से छह लाख रुपए रंगदारी की मांग की थी। इसके अलावा कई अन्य वारदात में भी अंतर लिप्त थे। लोहरदगा एसपी आर रामकुमार ने यह जानकारी दी। गिरफ्तार नक्सलियों में प्रवीण कुमार उर्फ दिलीप, राम प्रवेश सिंह, सुनील कुमार साहू के साथ एक नाबालिग शामिल हैं। इनकी निशानदेही पर एक बम और चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। ये सभी पीएलएफआई के हार्डकोर एरिया कमांडर कृष्णा यादव के दस्ते के साथ काम करते थे।
बताया गया कि नक्सलियों ने कुडू थाना क्षेत्र के मकांदू स्थित क्रेशर बमबारी की थी, जिसके बाद कई इलाके में स्टोन चिप्स क्रशर के कई प्लांटों में काम ठप पड़ गया था। हालांकि पुलिस ने सुरक्षा का भरोसा दिलाकर काम शुरू करा दिया था। इसके पहले कुडू थाना पुलिस ने 9 फरवरी को पीएलएफआई के दो हार्डकोर उग्रवादियों को गिरफ्तार किया था। इनके पास से एक पिस्टल और एक देसी कट्टा के साथ कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की गई थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story