भारत
लिफ्ट हादसे में चार और घायलों ने तोड़ा दम, मृतकों को संख्या हुई 8
jantaserishta.com
16 Sept 2023 10:08 AM IST

x
अस्पताल में भर्ती एक अन्य घायल की हालत नाजुक बनी हुई है।
नोएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना इलाके में शुक्रवार को हुए लिफ्ट हादसे में चार और घायलों की मौत हो गई है। इस प्रकार मृतकों की संख्या आठ हो चुकी है। अस्पताल में भर्ती एक अन्य घायल कैफ की हालत नाजुक बनी हुई है।
बिसरख थाना इलाक़े के निर्माणाधीन सोसायटी आम्रपाली ड्रीम वैली में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया था। बिल्डिंग में लिफ्ट गिरने से चार लोगों की मौत हो गयी थी। पांच लोग घायल हो गए थे। शनिवार सुबह इलाज के दौरान चार अन्य घायल लोगों ने दम तोड़ दिया। इस प्रकार हादसे में मरने वाले लोगों की संख्या आठ हो गयी।
हादसे के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डीएम से जानकारी हासिल की थी और जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात की थी। इसके बाद पूरे प्रोजेक्ट को सील कर दिया गया था और एनबीसी के जीएम समेत कंस्ट्रक्शन करने वाली कंपनी के खिलाफ भी मामला दर्ज कराया गया है।
हादसे में इस्ताक अली, अरुण तांती मंडल, विपोत मंडल, आरिस खान, असुल मुस्तकीम, अब्दुल मुस्तकीम, कुलदीप पाल और अरबाज अली की मौत हो गई है। हादसे में एकमात्र बच्चे कैफ की हालत भी नाजुक बताई जा रही है।
Tagsलिफ्ट हादसाग्रेटर नोएडा वेस्टबिसरख थानाआम्रपाली ड्रीम वैलीLift AccidentGreater Noida WestBisrakh Police StationAmrapali Dream Valley
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





