भारत

बंधन बैंक के कर्मी से चार बदमाशों ने 12 लाख रुपए लुटे, एक गिरफ्तार

Admin4
24 Feb 2024 8:04 AM GMT
बंधन बैंक के कर्मी से चार बदमाशों ने 12 लाख रुपए लुटे, एक गिरफ्तार
x
अररिया। बिहार के अररिया जिले फारबिसगंज नरपतगंज NH-27 मुख्य सड़क मार्ग पर दो बाइक पर सवार चार की संख्या में अपराधियों ने बंधन बैंक कर्मी से 12 लाख रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया है। हालांकि स्थानीय लोगों की मदद से एक अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि बंधन बैंक कर्मी से लूट की घटना को अंजाम देकर भाग रहे एक बाइक पर सवार दो अपराधी असंतुलित होकर गिरने से एक अपराधी भी घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से फारबिसगंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरी तरफ अपराधियों द्वारा बैंक कर्मी के साथ मारपीट भी की गई है।
इससे दोनों बैंक कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डाक्टरों द्वारा बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। फारबिसगंज डीएसपी मौके पर पहुंचे। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बंधन बैंक के मुख्य शाखा से नरपतगंज के पलासी शाखा के लिए रुपए लेकर 4 चक्का वाहन से जा रहे थे। इसी क्रम में दो बाइक पर चार अपराधियों ने ओवरटेक कर चार चक्का वाहन को रोका और हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया। इस घटना में अपराधियों द्वारा फायर करने की भी बात कही जा रही है। लूट की वारदात के क्रम में दो बंधन बैंक कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया।
इसे अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से एक अपराधी को पुलिस पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। फारबिसगंज डीएसपी मौके पर पहुंच मामले की जांच करने की बात कर रहे हैं। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। वहीं नाकेबंदी कर अपराधियों की गिरफ्तारी में पुलिस जुट गई है।
Next Story