भारत

मुठभेड़ में चार बदमाश घायल, चार गिरफ्तार, 2 फरार

jantaserishta.com
12 Oct 2022 10:41 AM IST
मुठभेड़ में चार बदमाश घायल, चार गिरफ्तार, 2 फरार
x
गोली लगने से घायल हो गए हैं।
गाजियाबाद (आईएएनएस)| गाजियाबाद पुलिस और डकैती डालने वाले गिरोह के बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिससे चार बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए हैं। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है और दो फरार बताए गए हैं। फरार बदमाशों के लिए कांबिंग की जा रही है। गाजियाबाद के नेहरू नगर में बीते 7 अक्टूबर को मां बेटी को बंधक बनाकर हुई डकैती भी इसी गैंग के बदमाशों ने की थी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि घरों में डकैती डालने वाले गैंग के कुछ लोग वारदात करने की फिराक में निकलेंगे। जिसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई थी। पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन बाइकों पर छह लोगों को आते हुए देखा और उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन उन्होंने रुकने की जगह बाइक की स्पीड तेज कर दी और पुलिस पर फायर करना शुरू कर दिया। जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 4 बदमाश घायल हो गए और 2 बदमाश फरार हो गए।
पुलिस ने राजकुमार उर्फ राज, अमित भड़ाना उर्फ सोनू, फिरोज, सौगंध को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनसे 4 तमंचा 315 बोर, 10 खोखा कारतूस, 4 जिंदा कारतूस बरामद किए है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story