भारत

चार बदमाश कैश से भरा बैग लेकर फरार, वारदात से इलाके में हड़कंप मचा

jantaserishta.com
8 March 2026 9:05 AM IST
चार बदमाश कैश से भरा बैग लेकर फरार, वारदात से इलाके में हड़कंप मचा
x
सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके में शनिवार देर शाम चार बदमाश एक व्यक्ति से पैसे लूटकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार की शाम पुलिस स्टेशन खजूरी खास को मुख्य वजीराबाद रोड पर लूट की सूचना मिली थी। शिकायतकर्ता अविनाश (27) ने तहरीर में बताया है कि वह ओल्ड सीलमपुर, चांदनी चौक क्षेत्र में एक स्क्रैप डीलर के पास कलेक्शन एजेंट के रूप में काम करता है। वह अपनी स्कूटी पर विभिन्न जगहों से कलेक्ट किया गया कैश लेकर जा रहा था। जब वह मेन वजीराबाद रोड स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम के पास पहुंचा, तभी अचानक दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार अज्ञात युवकों ने उसे रोक लिया।
पीड़ित के मुताबिक, आरोपियों ने उसे घेर लिया और धमकाकर उसके पास मौजूद कैश से भरा बैग छीन लिया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से तेजी से फरार हो गए। अचानक हुई इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और जरूरी सबूत एकत्र किए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
इस संबंध में पुलिस स्टेशन खजूरी खास में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 309/3(5) और आर्म्स एक्ट की धारा 25/27 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीमों का गठन किया गया है और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
पुलिस का दावा है कि तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। आस-पास के लोगों से पूछताछ में कुछ सबूत मिले हैं, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। इसके साथ ही वह जिस बाइक से आए थे, उसके बारे में भी कुछ जानकारी मिली है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story