भारत

एक ही परिवार के चार लोग मरे मिले, इलाके में हड़कंप

jantaserishta.com
23 Dec 2025 9:05 AM IST
एक ही परिवार के चार लोग मरे मिले, इलाके में हड़कंप
x
जांच जारी.
कन्नूर: केरल के कन्नूर जिले में पय्यानूर के पास सोमवार रात एक ही परिवार के चार लोग मृत पाए गए. जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. मृतकों की पहचान रमंथली पंचायत के रमंथली सेंट्रल के रहने वाले कलाधरन (40), उनकी बूढ़ी मां उषा और उनकी दो बेटियों के रूप में हुई है. बेटियों की उम्र सात और दो साल बताई जा रही है.
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है. पय्यानूर के इंस्पेक्टर राजेश थेरुवथ पीडिकायिल ने बताया कि एक ही परिवार के चार लोग मृत पाए गए.
मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले को लेकर ज्यादा जानकारी पता चल पाएगी.
स्थानीय लोगों ने कहा कि कलाधरन समेत उनके परिवार के चार लोग जब घर से बाहर नहीं दिखे तो लोग उनके घर गए. जहां पर चारों लोग मृत मिले. इसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस पहुंची.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story