भारत

मृत मिले एक ही परिवार के चार लोग, पुलिस मामले की जांच में जुटी

jantaserishta.com
23 Nov 2025 10:25 AM IST
मृत मिले एक ही परिवार के चार लोग, पुलिस मामले की जांच में जुटी
x
फैली सनसनी.
रांची: झारखंड के दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के बढ़ेत पंचायत के बरदेही गांव में मंगलवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. एक ही परिवार के चार सदस्यों की निर्मम हत्या कर दी गई, जिसके बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है.
जानकारी के मुताबिक, पत्नी और दो बच्चों की हत्या घर में सोते समय धारदार हथियार से की गई, जबकि पति का शव घर से करीब 500 मीटर दूर खेत में पाया गया. सुबह जब गांव वाले शौच के लिए बाहर निकले, तो घर में पड़ी लाशें देखकर अफरा-तफरी मच गई.
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हत्या किसने और क्यों की. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने डॉग स्क्वाड और फॉरेन्सिक टीम को बुलाया है, और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने का काम तेज कर दिया गया है.
मृतकों की पहचान 30 वर्षीय बीरेंद्र मांझी, उनकी पत्नी 24 वर्षीया आरती कुमारी, 4 वर्षीय बेटी रोहि और 2 वर्षीय बेटे विराज कुमार के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि बीरेंद्र और आरती की शादी छह साल पहले हुई थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story