भारत
एक ही परिवार के चार सदस्यों की मोमोज खाने से तबीयत खराब, तत्काल अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा
jantaserishta.com
30 May 2025 11:40 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
सावधान!
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा में मोमोज खाने के बाद एक परिवार के चार सदस्यों की तबीयत अचानक बिगड़ गई. उल्टी, दस्त और तेज बुखार की शिकायत होने पर सभी को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. फिलहाल, हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.
अस्पताल में भर्ती दीपिका कसाना ने बताया कि घटना 25 मई की है, जब उन्होंने अल्फा कमर्शियल बेल्ट स्थित एक दुकान से मोमोज खरीदे और घर लौटकर परिवार के साथ खाए थे. मोमोज खाने के कुछ देर बाद ही दीपिका, उनके भाई विनय, भाई की पत्नी पारुल कसाना और मां मुनिता कसाना की तबीयत बिगड़ गई. इन लोगों के पेट में दर्द उल्टी व अन्य शिकायतें हुईं.
इसके बाद परिवार वालों ने चारों लोगों को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कर दिया. डॉक्टरों ने इसे साफ तौर पर फूड पॉइजिंग बताया है, जो संक्रमित या खराब खाद्य पदार्थ के सेवन से होती है. घटना के बाद परिवार ने फूड डिपार्टमेंट में शिकायत दर्ज कराई है.
शिकायत मिलते ही जिला खाद्य विभाग के अधिकारी संबंधित मोमोज के स्टॉल पर सैंपल लेने पहुंचे. खाद्य सुरक्षा अधिकारी सैयद इब्दुल्ला ने बताया एक व्यक्ति के द्वारा शिकायत की गई और बताया गया कि मोमोज खाने से उनके परिवार के लोग बीमार हुए हैं, जिसके बाद उक्त दुकान से सैंपल लिए गए. चटनी के भी सैंपल को कलेक्ट किया है.
जांच में पता चला कि इस मोमोज वाले के पास में कोई भी लाइसेंस नहीं था. फिलहाल, सभी सैंपल को लैब के लिए भेजा जाएगा. अगर इनमें कोई खराबी पाई जाती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी. दूसरी तरफ लाइसेंस न होने के चलते भी कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





