भारत

खाने के बाद वो...एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत

jantaserishta.com
30 Jun 2025 9:26 AM IST
खाने के बाद वो...एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत
x
जबरदस्त टक्कर.
तुमकुरु: कर्नाटक के तुमकुरु जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना कुनिगल बायपास के पास नेशनल हाईवे-75 पर देर रात हुई। इस हादसे को लेकर कुनिगल पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है और पुलिस की ओर से जांच शुरू कर दी गई है।
जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना रविवार-सोमवार की दरमियानी रात उस समय हुई जब एक तेज रफ्तार कैंटर ने सामने से आ रही कार को जबरदस्त टक्कर मार दी। बताया जाता है कि तेज रफ्तार कैंटर सड़क पर गलत दिशा में आ रहा था। उसी दौरान सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। मृतकों की पहचान मगडी तालुक के मट्टिकेरे गांव के निवासी सिबे गौड़ा (48), उनकी पत्नी शोभा (42), बेटी डुंबिश्री (16) और बेटा भानुकिरण गौड़ा (14) के रूप में हुई है।
ये परिवार एक बेटे को हॉस्टल छोड़ने जा रहा था। सीबे गौड़ा अपने परिवार के साथ मगडी में रहते थे, जो अपने बेटे को कुनिगल के पास बिदानगेरे स्थित वैली स्कूल के हॉस्टल में छोड़ने के लिए घर से रवाना हुए थे। रविवार को छुट्टी के चलते परिवार मगडी वापस गया था और रात के खाने के बाद वो एक बार फिर बेटे को हॉस्टल छोड़ने जा रहे थे।
सीबे गौड़ा के तीन बच्चों में वर्णश्री, डुंबिश्री और भानुकिरण गौड़ा थे। उनकी बड़ी बेटी वर्णश्री बेंगलुरु के दयानंद सागर कॉलेज में पढ़ती थी, जबकि डुंबिश्री ग्लोबल कॉलेज बेंगलुरु में पढ़ रही थीं। रविवार शाम को परिवार ने पहले वर्णश्री को बेंगलुरु में उतारा, फिर भानुकिरण को हॉस्टल छोड़ने के लिए निकल पड़ा। कार को खुद सीबे गौड़ा चला रहे थे और उनके साथ उनकी पत्नी, बेटी और बेटा मौजूद थे।
रास्ते में कुनिगल बायपास पर उनकी कार को सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार सभी चारों लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story