भारत

अंतरराज्यीय चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, 40 तोला सोना, 500 ग्राम चांदी, 4 लाख 45 हजार रुपए बरामद

jantaserishta.com
5 Jan 2023 8:27 PM IST
अंतरराज्यीय चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, 40 तोला सोना, 500 ग्राम चांदी, 4 लाख 45 हजार रुपए बरामद
x

न्यूज़ क्रेडिट: आज तक 

पढ़े पूरी खबर
गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम क्राइम ब्रांच ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है. यह गिरोह ने दिल्ली, गुरुग्राम, झज्जर, पानीपत पुलिसलाइन सहित कई घरों और दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम देता था. पुलिस ने इनके कब्जे से 40 तोला सोना, 500 ग्राम चांदी, 4 लाख 45 हजार रुपए बरामद किए हैं.
दरअसल, क्राइम ब्रांच की टीम गुरुग्राम सेक्टर-10 मेघदूत अपार्टमेंट में हुई लाखों की चोरी की जांच कर रही थी. इसी दौरान क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि वारदात में शामिल तीन चोर दिल्ली के जेजे कॉलोनी बवाना में छुपे हैं. इसके बाद क्राइम ब्रांच ने दिल्ली के बवाना में रेड मारकर गिरोह के तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस पूछताछ में पता चला कि पकड़े गए चोर का नाम राजेश, प्रकाश सोनी और नजमुला है. साथ ही इन्होंने अपने एक और साथी का नाम बताया. पुलिस ने प्रियांशु उर्फ अंश को उत्तर प्रदेश के जहांगीरगंज से गिरफ्तार कर लिया. उसने कड़ी पूछताछ में दो दर्जन वारदातों का खुलासा किया.
मामले में एसीपी क्राइम प्रीतपाल सिंह ने बताया, "शुरुवाती तफ्तीश में चोर गिरोह ने दिल्ली, गुरुग्राम, झज्जर, सोनीपत, पानीपत में दो दर्जन चोरी की वारदातों को करना कबूल किया है. ये लोग चोरी करने के लिए बंद घरों और दुकानों की रेकी करते थे. फिर रात में मौका मिलते ही वारदात को अंजाम देते थे."
एसीपी क्राइम ने आगे बताया, "क्राइम ब्रांच ने इनके कब्जे से 24 लाख कीमत का 40 तोला गोल्ड, 500 ग्राम चांदी, 4 लाख 45 हजार कैश बरामद किया है. साथ ही चोरी में इस्तेमाल की गई गाड़ी के साथ पेचकस, प्लास, कटर, हथौड़ा, रॉड बरामद की है. फिलहाल, क्राइम ब्रांच ने इन्हें रिमांड पर लेकर इनकी क्राइम कुंडली को खंगालना शुरू कर दिया है."
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story