भारत
दुबई सड़क हादसा: भारत के परिवार के 4 सदस्यों की मौत, 1 की हालत गंभीर
jantaserishta.com
23 Feb 2023 4:12 PM IST

x
रायचूर, (कर्नाटक) (आईएएनएस)| कर्नाटक के रायचूर जिले के चार व्यक्ति उमराह के लिए गए थे और दुबई में एक सड़क दुर्घटना में मारे जाने का मामला गुरुवार को प्रकाश में आया। मृतकों की पहचान रायचूर कृषि विश्वविद्यालय के कर्मचारी शफी सुलेदा (53), उनकी पत्नी शिराज बेगम (47), बेटी शिफा (20) और मां बीबी जान (64) के रूप में हुई है।
रायचूर के एसपी बी. निखिल ने बताया है कि, मृतक शफी सुलेदा का बेटा समीर गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज दुबई के एक अस्पताल में चल रहा है।
परिवार 14 फरवरी को रायचूर से मक्का गया था। हादसा दुबई में हुआ, जब वे मंगलवार शाम (21 फरवरी) को एक बस में सफर कर रहे थे। अधिकारियों के मुताबिक बस एक कंटेनर से टकरा गई।
उन्होंने कहा, हम मामले के बारे में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा कर रहे हैं और अधिकारी पीड़ितों के परिवार के संपर्क में हैं।
Tagsकर्नाटकरायचूररायचूर न्यूज़रायचूर पुलिससड़क दुर्घटनाkarnatakaraichurraichur newsraichur policeroad accident
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





