
x
भारी माल बरामद
Jabalpur जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सोमवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतर्राज्यीय ठग गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो नकली सोने की गिन्नियों के जरिए लोगों से लाखों-करोड़ों रुपए की ठगी को अंजाम दे रहे थे। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से करीब 1 करोड़ 55 लाख रुपए नकद, 84 ग्राम असली सोना, लगभग 20 किलोग्राम नकली सोने की गिन्नियां और 11 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
अधिकारियों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी बेहद शातिर तरीके से लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। वे खुद को मजदूर बताकर आम लोगों से संपर्क करते और गड़ा हुआ खजाना मिलने का झांसा देते थे। शुरुआत में वे असली सोने की गिन्नियां दिखाकर पीड़ितों का विश्वास जीतते थे, जिसके बाद बड़ी मात्रा में नकली सोना देकर उनसे मोटी रकम ठग लेते थे। जांच के दौरान अब तक तीन अलग-अलग ठगी के मामले सामने आए हैं, जिनमें आरोपियों ने करीब 10 लाख, 50 लाख और 1 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की है। पुलिस का मानना है कि ऐसे और भी कई मामले सामने आ सकते हैं।
इस पूरे ऑपरेशन को पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देशन में अंजाम दिया गया। क्राइम ब्रांच की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों का पता लगाया और उन्हें पकड़ने के लिए झांसी भेजा गया, जहां से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जबलपुर लाया गया।
गिरफ्तार आरोपी फरीदाबाद जिले के रहने वाले हैं और आपस में एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। पूछताछ में उन्होंने कबूल किया कि उन्होंने जबलपुर के पनागर क्षेत्र में किराए का मकान लेकर ठगी की रकम छिपाई थी। आरोपियों की निशानदेही पुलिस ने पर उक्त मकान से नकदी और अन्य सामान भी बरामद कर लिया है। सभी आरोपियों के खिलाफ थाना क्राइम में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।
Tagsजबलपुर ठगीनकली सोना गिरोहक्राइम ब्रांचअंतर्राज्यीय ठगनकद बरामदमध्यप्रदेश पुलिसधोखाधड़ीपनागरफरीदाबाद आरोपीJabalpur fraudfake gold gangcrime branchinterstate fraudsterscash recoveredMadhya Pradesh policefraudPanagarFaridabad accusedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





