भारत

सड़क हादसे में एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत

jantaserishta.com
7 Feb 2023 3:08 PM IST
सड़क हादसे में एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत
x
सुरेंद्रनगर (गुजरात) (आईएएनएस)| गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में मंगलवार को कार और ट्रक की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों और पुलिस को शवों को बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। उन्हें कार के दरवाजों को टूल की मदद से काटना पड़ा। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।
सायला पुलिस थाने के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, सुबह-सुबह एक ईको कार ट्रक से टकरा गई, जिसमें एक परिवार के चार सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। साबरकांठा जिले के मोडासा तालुका के वोल्वो गांव के रहने वाले सभी मृतक खांट परिवार के सदस्य थे। वे राजकोट की ओर जा रहे थे, तभी सुरेंद्रनगर जिले के आया गांव के पास यह हादसा हो गया।
एक चश्मदीद ने पुलिस को बताया कि दुर्घटना कोहरे और खराब विजिबिलिटी के कारण हुई होगी, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि ट्रक खड़ा था या अचानक उसने ब्रेक लगा दिया। ईको कार चालक अपने वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका और ट्रक में जा घुसा।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि हादसे में मारे गए लोगों की पहचान धीरूभाई खांट (55), वसंतभाई खांट (25), कालिदास खांट (40) और अजय (16) के रूप में हुई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story