भारत

सामूहिक हत्या या आत्महत्या? चारों के गले में रस्सी के निशान

jantaserishta.com
23 Nov 2025 12:04 PM IST
सामूहिक हत्या या आत्महत्या? चारों के गले में रस्सी के निशान
x
इलाके में सनसनी फैल गई है.
दुमका: झारखंड के दुमका जिला अंतर्गत हंसडीहा थाना क्षेत्र के बरदेही गांव में एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि यह सामूहिक हत्या या आत्महत्या का मामला हो सकता है।
रविवार सुबह ग्रामीणों ने खेत में एक युवक का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस जब मौके पर पहुंची और उसके घर की तलाशी ली, तो अंदर महिला और दो बच्चों के शव बरामद हुए। तीनों के गले में रस्सी बंधी हुई पाई गई। मृतकों में बीरेंद्र मांझी (32), उनकी पत्नी आरती कुमारी (28) और दो छोटे बच्चे रोही (5) और विराज (3) शामिल हैं।
प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस का मानना है कि बीरेंद्र ने देर रात पहले पत्नी और बच्चों की रस्सी से गला घोंटकर हत्या की, उसके बाद घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दुमका एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने बताया कि घटना के वास्तविक कारणों का पता विस्तृत जांच के बाद ही चलेगा।
जानकारी के मुताबिक, आरती कुमारी कुछ दिनों से अपने मायके में रह रही थीं। शनिवार को ही बीरेंद्र उन्हें और बच्चों को घर लेकर लौटे थे। रविवार सुबह जब ग्रामीण खेत की ओर गए, तो उन्होंने बीरेंद्र का शव देखा। इसके बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई।
ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घर के अंदर तीनों शवों को बरामद किया। तीनों के गले पर रस्सी के निशान स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक दल और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है।
टीम ने घटनास्थल से आवश्यक सैंपल एकत्रित किए हैं। पुलिस का कहना है कि परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और स्थानीय ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना के पीछे के कारणों तक पहुंचा जा सके। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है, जिसमें पारिवारिक विवाद, मानसिक तनाव और आर्थिक परिस्थितियों जैसे बिंदुओं को भी शामिल किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story