भारत
एक ही परिवार के चार सदस्यों ने जहर खाकर की आत्महत्या, हृदय को झकझोर देने वाली खबर
jantaserishta.com
26 July 2025 1:56 PM IST

x
मचा हड़कंप.
Sagar: मध्य प्रदेश के सागर जिले के खुरई तहसील के ग्राम टीहर में शुक्रवार देर रात एक ही परिवार के चार सदस्यों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतकों में पिता, दादी, बेटी और बेटा शामिल हैं. मिली जानकारी के मुताबिक, मनोहर लोधी (45) अपनी मां फूलरानी (70), बेटी शिवानी (18) और बेटा अनिकेत (16) के साथ खेत में बने मकान में रहते थे.
ये घटना तब घटी जब मनोहर की पत्नी कुछ दिन पहले ही मायके गई थी. शुक्रवार की रात को अचानक परिवार के लोगों की उल्टियां करने की आवाज सुनकर ऊपर के हिस्से में रहने वाला मनोहर का भाई नीचे आया. उसने देखा कि चारों हालत गंभीर अवस्था में पड़े थे. उसने तुरंत आसपास के लोगों और पुलिस को सूचना दी. सभी को अस्पताल पहुंचाया गया. लेकिन, तब तक मां फूलरानी और बेटे अनिकेत की मौत हो चुकी थी.
बेटी शिवानी ने खुरई सिविल अस्पताल में दम तोड़ा, जबकि मनोहर की मौत जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हो गई. मनोहर के भाई नंदराम ने बताया, रात को खांसने और उल्टियां करने की तेज आवाज सुनकर वह नीचे गया, जहां पूरा परिवार तड़प रहा था. उसने तुरंत शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग पहुंचे और एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल ले गए.
परिवार ने आत्महत्या क्यों की, इसका कारण अब तक साफ नहीं है. थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह दांगी के अनुसार शुरुआती जांच में सभी के ज़हर खाने की पुष्टि हुई है और जहरीला पदार्थ सल्फास होने की आशंका है. आत्महत्या का कारण पारिवारिक विवाद हो सकता है, लेकिन अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिवार के अन्य सदस्यों के बयान के बाद ही सच्चाई सामने आएगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





