भारत

लूटपाट: घर में घुसे चार नकाबपोश बदमाश, मिर्ची पाउडर डालकर परिवार को बनाया निशाना

jantaserishta.com
20 Oct 2026 9:30 AM IST
लूटपाट: घर में घुसे चार नकाबपोश बदमाश, मिर्ची पाउडर डालकर परिवार को बनाया निशाना
x
मंत्री के ममेरे भाई निकले.
हिटी: यूपी के शामली में थाना भवन के गांव रसीदगढ़ में मंत्री जसवंत सैनी के ममेरे भाई के यहां लुटेरों ने धावा बोला है। चार नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर परिजनों से मारपीट की और उन पर मिर्ची पाउडर उड़ेल दिया। इसके बाद रॉड और धारदार हथियारों से हमलाकर लूटपाट की और बदमाश फरार हो गए। पीड़ित के मुताबिक बदमाश महिलाओं के कानों से कुंडल और नगदी आदि सामान लूटकर ले गए। पीड़ित ने थाना थानाभवन में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव रसीदगढ़ निवासी योगेश पुत्र रोहताश आबादी के बाहर मिल रोड पर खेत में मकान बनाकर रहते हैं। उन्होंने थाना भवन थाने में तहरीर देते हुए बताया कि रविवार देर रात करीब डेढ़ बजे वह अपने कमरे में सो रहा था, जबकि उसका भाई संजय और भाभी खुशी, भतीजा विकसित दूसरे कमरे में सो रहे थे। मां बिशन देवी भी अलग कमरे में सोई हुई थी। चार बदमाश दीवार फांदकर मकान के अंदर घुस आए और अंदर से मेन गेट खोल दिया। पीड़ित के अनुसार सभी बदमाशों ने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था।
बदमाशों ने घर में घुसते ही परिजनों पर मिर्ची पाउडर डालकर हमला किया। संजय की पत्नी खुशी के कानों से कुंडल खींच लिए, जिससे वह लहूलुहान हो गईं। बदमाशों ने खुशी के हाथ पर रॉड से भी हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। इसके बाद बदमाशों ने योगेश के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गए। बदमाशों ने घर में रखे बॉक्स को खंगाला और सोने-चांदी के आभूषण सहित घर में रखी नकदी और सामान लूट लिया। शोर मचाने पर परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए बदमाश फरार हो गए।
बच्चों की आवाज सुनकर आसपास के लोग जागे तो घटना का पता लगा। घटना के बाद से परिवार दहशत में है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस आसपास के जंगल में जांच में जुटी है। थाना प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। जांच की जा रही है। घायलों का अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। घटना के बाद से इलाके में दहशत की स्थिति है। पुलिस की सतर्कता और पेट्रोलिंग पर सवाल उठाया जा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story